IPL 2020,11वां मैच: दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

अबू धाबी। आईपीएल 2020 के 13वें सीजन का 11वां मुकाबला मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की है।

आपको बता दें, मंगलवार को आईपीएल 2020 के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्योता दिया और अपनी टीम के लिए पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके लगाए। इसके साथ ही जॉनी बेयरस्टो ने अर्द्धशतकीय पारी खेल 48 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 2 चौके लगाए। वहीं केन विलियमसन ने शानदार पारी खेल 26 गेंदों में 41 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके जड़े।

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 163 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना पाए। परिणाम स्वरूप दिल्ली कैपिटल्स सनराइजर्स हैदराबाद से 15 रनों से हार गई और हैदराबाद के लिए ये जीत काफी मायने रखती है क्योंकि इस सीजन की यह पहली जीत है।

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन निम्न थी :-

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरॉन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा ।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन/मोहम्मद नबी, ऋद्धिमान साहा, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल/बासिल थम्पी, टी नटराजन ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *