IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर कोलकाता नाईट राइडर्स ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

अबु धाबी। आईपीएल 2020 के 13वें सीजन का 8वां मुकाबला अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) और कोलकाता नाईट राइडर्स(KKR) के बीच हुआ। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया और इस सीजन की पहली जीत दर्ज की।

आपको बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को अबु धाबी में हुए रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है। इस तरह उसने इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 सत्र यानी 13वें सीजन में अपनी जीत का खाता खोल लिया है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार और नाबाद 70 रन की पारी खेली। जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए 62 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें उन्होंने पांच चौके तथा दो छक्के मारे। वहीं इयोन मोर्गन ने नाबाद 42 रन बनाए और उन्होंने 29 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े। इसके साथ ही केकेआर के गेंदबाज आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया और एक विकेट रन आउट हुआ।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स 143 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर उतरी और 18 ओवर में 3 विकेट नुकसान पर इस टारगेट आसानी से हासिल कर लिया और आईपीएल के इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *