विवाद सुलझाने को आज फिर चीन और भारत के बीच कमांडर स्‍तर की बैठक

भारत की ओर से चीन को दो टूक कहा गया कि LAC पर तनाव वाले सभी स्थानों से सैनिकों को पूरी तरह पीछे हटाया जाए। | Total tv, news hindi, live,

चीन के साथ भारत का सीमा विवाद जारी है और इसे कई स्‍तर पर सुलझाने की कोशिश हो चुकी है। इसी कोशिश के तहत आज एक बार फिर भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत होगी।

 

दोनों देशों के बीच कमांडर स्‍तर की ये बातचीत LAC के उस पार मोलडो में होनी है। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होनी है और इसी बैठक में भारत की कोशिश होगी कि वो चीन को फिंगर एरिया से पूरी तरह पीछे हटाने के लिए राजी करे।

 

Read Also – Delhi: आज इन इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा MCD बुलडोजर

 

पहले खबर थी कि दोनों देशों के बीच होने वाली कमांडर स्तर की बातचीत टल गई है लेकिन भारत के दबाव में चीन को झुकना पड़ा। वह अब भी पैंगोंग औऱ देपसांग से पीछे हटने के संकेत नहीं दे रहा है। ऐसे में भारत उसे पीछे हटाने की भरसक कोशिश करेगा।

 

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच विवाद तब ज्‍यादा हो गया था जब चीन की ओर से भारतीय जवानों पर साजिश के तहत हमला किया गया था और उसमें कई भारतीय जवान शहीद हो गए थे वहीं चीन के भी कई जवानों की मौत हुई थी।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *