IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हराकर जीती राजस्थान रॉयल्स

शारजाह। आईपीएल 2020 के 13वें सीजन का 9वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हराकर रोमांचक जीत का स्वाद चखा ।

आपको बता दें, आईपीएल 2020 के 9वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने राजस्थन रॉयल्स को 224 रन का लक्ष्य दिया। इस मैच में मयंक अग्रवाल(106) ने अपना पहला शतक बनाया तो वहीं राहुल(69) ने भी टूर्नामेंट की 17वीं फिफ्टी लगाई। दोनों के बीच आईपीएल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी हुई।

इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब से मिले 224 रन का लक्ष्य हासिल करने मैदान पर उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 19.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए और 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली और 27 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके जड़े। इसके साथ ही संजू सैमसन ने अर्द्धशतकीय पारी खेल 42 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें उन्होंने ताबड़तोड़ 7 छक्के और 4 चौके मारे। वहीं राहुल तेवतिया ने भी शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली और 31 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 छक्के भी जड़े। इस मैच में संजू सैमसन को ‘मैन ऑफ द मैच’ से नवाजा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *