आईपीएल-2025: के. एल. राहुल की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत DC ने CSK को 25 रन से हराया

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स(DC) का विजय रथ जारी है। के. एल. राहुल की शानदार बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली ने शनिवार को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) को 25 रन से हराकर मौजूदा सीजन की अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

Read Also: उत्तर प्रदेश: रामनवमी के रंग में रंगा अयोध्या, त्योहार पर धार्मिक आयोजनों से आस्था में सराबोर श्रद्धालु

ये 15 सालों में चेपॉक स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स की पहली जीत रही। वहीं मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का संघर्ष जारी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट पर 183 रन बनाए। इसमें के. एल.राहुल की 51 गेंदों पर खेली 77 रनों की पारी शामिल है। स्टाइलिश राहुल ने पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए।

ट्रिस्टन स्टब्स ने 12 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। हालांकि मथिषा पथिराना ने शानदार अंतिम ओवर फेंककर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को स्कोर को 200 के पार पहुंचाने से रोक दिया। दिल्ली के गेंदबाजों ने भी बेहतरीन गेंदबाजी दिखाई और चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घरेलू दर्शकों के सामने 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन के स्कोर पर ही रोक दिया।

Read Also: हरियाणा के फरीदाबाद में नकली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

सीएसके के लिए विजय शंकर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 54 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली। वहीं महेंद्र सिंह धोनी 26 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले के अंदर तीन विकेट गंवा दिए, जिससे बाकी बल्लेबाजों को चुनौतीपूर्ण विकेट पर संघर्ष करना पड़ा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *