दिल्ली- IED ब्लास्ट की साजिश नाकाम, अफगानिस्तान से ऑपरेटिव ISIS आतंकी गिरफ्तार !

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद शनिवार को एक खूंखार आतंकी को गिरफ्तार किया है । वहीं आतंकी का दूसरा साथी फरार हो गया है। गिरफ्तार ISIS ऑपरेटिव को इस्लामिक स्टेट द्वारा खुरासान प्रांत (ISKP) के कमांडरों द्वारा अफगानिस्तान से ऑपरेट किया जा रहा था और वह भारत में आतंकी वारदातों की योजना बना रहा था। पुलिस ने आतंकी के पास से करीब 15 किलो विस्फोटक बरामद किया है जो 2 प्रेशर कूकर में रखे गए थे। जिसको सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है।


बता दें कि दिल्ली के धौला कुआं के पास मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (IED) के साथ एक ISIS ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आतंकी को इस्लामिक स्टेट के कमांडर्स अफगानिस्तान से कंट्रोल कर रहे थे।


सूत्रों की मानें तो ये आतंकी कश्मीर की आईएस संस्थाओं के संपर्क में भी था। उसे जांच के लिए अपने मूल स्थान, बलरामपुर, यूपी ले जाया जा रहा है। इसके साथ ही वह आईएसआईएस ऑपरेटिव इस्लामिक स्टेट के साथ खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) के संचालकों के साथ साइबरस्पेस के जरिये भी संपर्क में था।

Also Read- बारामुला में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि धौलाकुआं में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के द्वारा मुठभेड़ के बाद एक ISIS ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से आईईडी भी बरामद किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *