Namo Run: दिल्ली में आज आयोजित हुए नमो रन कार्यक्रम में शामिल हुई CM रेखा गुप्ता

Namo Run

Namo Run: आज सुबह दिल्ली में आज आयोजित हुए नमो रन कार्यक्रम ने युवाओं का जोश और ऊर्जा दिखा दी। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस मेगा रन अभियान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहीं, जबकि शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया। Namo Run

दिल्ली के शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित नमो रन आज सुबह 15 अलग-अलग स्थानों से शुरू की गई। इस मेगा रन का समापन राजधानी के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में हुआ। दौड़ में सैकड़ों युवाओं और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी पहुंचे। Namo Run

Read Also: Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ भारत लापरवाही न बरतें- राजकुमार शर्मा

हजारों की संख्या में बच्चों का जमावड़ा कनॉट प्लेस पर दिखाई दिया। कनॉट प्लेस में आयोजित नमो रन में बच्चों को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने युवाओं की ऊर्जा और जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि नमो का मतलब नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता है। इस मौके पर उन्होंने भगत सिंह की जयंती को याद करते हुए युवाओं को देश की जिम्मेदारी संभालने और भारत के नवनिर्माण का आह्वान किया। Namo Run

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को युवाओं ने विशेष रूप से समर्पित किया। 7500 युवाओं ने दिल्ली के 15 लोकेशनों से शुरू होकर 75 किलोमीटर दौड़ते हुए विकसित दिल्ली के संकल्प का संदेश दिया। यह रन सिर्फ फिटनेस और जोश का प्रतीक नहीं रही बल्कि सब्सटेंस एब्यूज और प्रदूषण के खिलाफ भी युवाओं का संदेश बनी।

Read Also: Delhi News: मुक्केबाज मैरी कॉम के दिल्ली स्थित घर में चोरी

कनॉट प्लेस में कार्यक्रम के समापन के बाद शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है। युवाओं ने आज प्रधानमंत्री के सपनों के अनुरूप विकसित दिल्ली बनाने का संकल्प लिया है। Namo Run

दिल्ली में आयोजित इस नमो रन ने जहां युवाओं को फिटनेस और जिम्मेदारी का संदेश दिया, वहीं भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए देश के नवनिर्माण का संकल्प भी दिलाया। कनॉट प्लेस में आयोजित यह मेगा रन राजधानी के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। Namo Run

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *