इजरायल प्रधामंत्री बंजामिन नेतन्याहू की दो-टूक, जब तक हमास हथियार नही डालता, गाजा से सेना पीछे नहीं…

Israel:

Israel: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि जब तक हमास पूरी तरह से हथियार नहीं छोड़ देता, तब तक इजराइल गाजा में अपनी मौजूदा स्थिति से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया घोषणा वाली डील पर भी सवाल उठाए। Israel: 

Read Also: Weather News: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

नेतन्याहू के बयानों से हमास के हथियार छोड़ने की डील पर और संदहे पैदा हो गया है, जिसे युद्ध खत्म करने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा था। इससे ट्रंप प्रशासन के साथ मतभेद भी खुलकर सामने आए।इस समझौते में हमास से हथियार छोड़ने और इजराइल से हमले रोकने और गाजा के उस लगभग 60 प्रतिशत हिस्से से पीछे हटने की बात कही गई थी, जिस पर अभी उसका कब्जा है। यह समझौता अक्टूबर में हुए युद्धविराम समझौते पर आधारित था, जिसने बड़े सैन्य अभियानों को खत्म किया और गाजा में बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई सुनिश्चित की, लेकिन अन्य मोर्चों पर यह प्रक्रिया रुक गई।Israel: 

Read Also: Rajya Sabha: राज्यसभा ने सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने वाले विधेयक को मंजूरी दी

अक्टूबर में दोबारा चुनाव की मुश्किल चुनौती का सामना कर रहे नेतन्याहू ने अपनी बात दोहराई कि हथियार छोड़ना सबसे जरूरी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि इजराइली सेनाएं “अपनी, अपने इलाके और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करती रहेंगी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में नेतन्याहू ने कहा, “ट्रंप प्रशासन ने हमें एक ड्राफ्ट भेजा था। हम उससे सहमत नहीं थे।वह हमारा ड्राफ्ट नहीं है। हमने अपनी टिप्पणियां भेजीं… यही हमारा रुख है।”

इससे पहले मंगलवार को, फिलिस्तीनी लोग 2023 में गाजा में हुए एक घातक इजराइली हमले में मारे गए 100 से ज्यादा लोगों के सामूहिक अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठा हुए। बता दें कि हमास के साथ युद्ध शुरू होने के कुछ हफ्ते बाद, 22 नवंबर 2023 को गाजा शहर के सबरा इलाके में लड़ाकू विमानों ने एक रिहायशी ब्लॉक को पूरी तरह नष्ट कर दिया था, जिसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए थे।घटना के तुरंत बाद लगभग 40 शव निकाले गए थे, लेकिन ज्यादातर शव मलबे के नीचे दबे रह गए थे। पहले युद्धविराम से ठीक पहले मची अफरातफरी के चलते जनता तक पहुंचने में कई दिन लग गए।

हमास संचालित आंतरिक मंत्रालय के तहत काम करने वाली बचाव एजेंसी ‘सिविल डिफेंस’ के अनुसार, सप्ताहांत में बचाव कर्मियों ने नष्ट हो चुकी इमारतों की खुदाई की और 112 शव बरामद किए, जिनमें 40 बच्चे भी शामिल थे।

एजेंसी ने बताया कि 157 शव अभी भी नहीं मिले हैं। सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल की जवाबी कार्रवाई में 73,377 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं, इसमें युद्धविराम के बाद की मौतें भी शामिल हैं।

वहीं, इजरायल का कहना है कि उसके हमले उन चरमपंथियों के खिलाफ हैं जो उसके सैनिकों के लिए खतरा पैदा करते हैं, जिन्होंने सात अक्टूबर के हमले में हिस्सा लिया था या जो अन्य उल्लंघन करते हैं।

युद्धविराम के बाद से इजराइल के पांच सैनिक मारे गए हैं।बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में हुए अमेरिका-समर्थित युद्धविराम समझौते में हमास से हथियार छोड़ने और इजराइल के पीछे हटने की बात कही गई थी। एक अंतरराष्ट्रीय स्टेबलाइजेशन फोर्स (शांति बनाए रखने वाली सेना) तैनात की जानी थी और एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी प्रशासन को शासन और पुनर्निर्माण का काम देखना था।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *