Israel: इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने कैप्टन स्मित मच्छार को ‘प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म’ से सम्मानित करने के लिए इजराइल आमंत्रित किया है। उनके कार्यालय ने शनिवार को ये जानकारी दी। Israel:
Read Also: CJP Protests: जंतर-मंतर तक पहुंच न होने के कारण, दिल्ली की सड़कें CJP के विरोध-प्रदर्शन के लिए अलग-अलग मंच बन गई
बता दें कि भारतीय नागरिक कैप्टन मच्छार 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान में अपने सह-पायलट द्वारा विमान दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विमान में 174 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। हवा में हुई इस घटना के बाद विमान का मार्ग बदलकर उसे सऊदी अरब के ताबूक ले जाया गया था। Israel:
Read Also: CJP Protests: जंतर-मंतर तक पहुंच न होने के कारण, दिल्ली की सड़कें CJP के विरोध-प्रदर्शन के लिए अलग-अलग मंच बन गई
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, हर्जोग ने कहा, ‘‘कैप्टन मच्छार के ठीक होते ही इजराइल की जनता की ओर से उन्हें ‘प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म’ से सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात होगी।चार अक्टूबर को लिखे एक पत्र में इजराइली राष्ट्रपति ने विमान को सुरक्षित बचाकर बड़ी तबाही टालने में कैप्टन मच्छार के ‘‘असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प’’ के लिए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। Israel:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
