जगतियाल के माइक्रो आर्टिस्ट ने चावल के 16,000 दानों से अयोध्या के राम मंदिर का मॉडल बनाया

तेलंगाना के जगतियाल के माइक्रो आर्टिस्ट डॉक्टर गुर्रम दयाकर ने चावल के करीब 16,000 दानों से अयोध्या के राम मंदिर का मॉडल बनाया है।उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्हें और भी कई पुरस्कार मिले हैं।अपने इस माइक्रो आर्टवर्क को पूरा करने में बनाने में उन्हें महज 60 घंटे लगे।दयाकर इससे पहले भी माइक्रो मूर्तियां बना चुकेहैं। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपना प्यार जताने के राम मंदिर की रेप्लिका बनाने का फैसला किया।दयाकर राम भक्त हैं। उन्होंने चावल के दानों से राम मंदिर का ये खास मॉडल तैयार करने में हर दिन दो घंटे मेहनत की।

Read also-चिड़ियाघर में ‘राम’ नाम वाले लोगों को टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट

डॉक्टर गुर्रम दयाकर, माइक्रो आर्टिस्ट: मैंने इस राम मंदिर को 16,000 चावल के दानों से बनाया है। इस राम मंदिर को बनाने में 60 घंटे लगे। पूरा भारत इस राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का इंतजार कर रहा है। भारतीय होने के नाते मुझे इस आयोजन पर गर्व है।”बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में महज एक दिन बचा है. सोमवार (21 जनवरी) को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर दर्शन के लिए खुल जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में करीब 8 हजार आमंत्रित मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है. इसमें से कई वीवीआईपी गेस्ट भी हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *