आतंकवादी कर रहे सिम कार्ड का दुरुपयोग, कश्मीर घाटी में कई जगहों पर छापेमारी

Jammu Kashmir: Terrorists misusing SIM cards, raids conducted at several places in Kashmir Valley

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने रविवार यानी की आज 9 नवंबर को घाटी के तीन जिलों में आतंकवादियों द्वारा सिम कार्ड का दुरुपयोग किए जाने के संबंध में कई जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

Read Also: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 400 के पार, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज

अधिकारियों ने कहा कि सीआईके राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा सिम कार्ड का दुरुपयोग किए जाने के मामले की जांच के तहत कुलगाम, कुंजर (बारामूला) और शोपियां में छापे मार रहा है। उन्होंने कहा कि सीआईके के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान कुछ सिम कार्ड जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सीआईके जम्मू कश्मीर पुलिस के अंतर्गत एक विशेष इकाई है। Jammu Kashmir

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *