रेलवे ने जम्मू में फंसे यात्रियों के लिए शुरू कीं हेल्प डेस्क और विशेष ट्रेनें

Jammu Kashmir: Railways started help desks and special trains for passengers stranded in Jammu

Jammu Kashmir: जम्मू (Jammu Kashmir) में भूस्खलन और बारिश की वजह से फंसे यात्रियों की सहायता के लिए अब भारतीय रेलवे आगे आया है। भारतीय रेलवे ने जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर दो हेल्प डेस्क शुरू किए हैं। ये हेल्प डेस्क यात्रियों को ट्रेनों के रद्द या समय में बदलाव होने से जुड़ी जानकारी देगा।  Jammu Kashmir

Read Also: Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ का खतरा! यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

इसके अलावा रेलवे ने सड़क और रेल संपर्क बाधित होने की वजह से फंसे लोगों की सहायता के लिए जम्मू से दो विशेष ट्रेनें भी शुरू की हैं। रेलवे की इस पहल का कई प्रभावित यात्रियों ने स्वागत किया है। कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर पिछले दिन हुए भारी भूस्खलन की वजह से 34 लोगों की जान चली गई थी तो वहीं कई यात्री रास्ते में अभी भी फंसे हुए हैं। इस बड़ी प्राकृतिक आपदा की वजह से यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Read Also: जम्मू में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए स्वयंसेवक

पिछले कुछ दिनों में जम्मू क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़, भूस्खलन और बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। उत्तर रेलवे ने शनिवार को जम्मू और कटरा आने-जाने वाली 45 ट्रेनें रद्द कर दीं।  Jammu Kashmir

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *