भद्रवाह के सुबर-नाग मंदिर में मनाई गई नाग बैसाखी, वसंत ऋतु के स्वागत का त्योहार

jammu-kashmir-nag-baisakhi-a-festival-to-welcome-spring-was-celebrated-at-the-subar-nag-temple-in-bhaderwah

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में लंबे समय से चली आ रही कठोर सर्दी के अंत का स्वागत करने के लिए हजारों श्रद्धालु शनिवार 12 अप्रैल को भद्रवाह के प्राचीन सुबर-नाग मंदिर में जमा हुए। मौका नाग बैसाखी का भी था।

Read Also: मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल हिंसा मामले में पुलिस सख्त, 12 और लोग हुए गिरफ्तार

इस दिन 12 हजार फीट की ऊंचाई पर बने एक हजार छह सौ साल पुराने मंदिर के दरवाजे खुल गए। ये जम्मू कश्मीर के खूबसूरत इलाके में वसंत के आगमन का ऐलान था। मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालु खड़ी पहाड़ी पर 12 किलोमीटर पैदल चढ़े और फिर पूजा-पाठ किया। प्रशासन ने बताया कि इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे। नाग बैसाखी में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आए हुए थे। नाग वैसाखी का प्राचीन त्योहार भद्रवाह की समृद्ध नाग संस्कृति को समर्पित है। इसे देश का पहला बैसाखी उत्सव माना जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *