लय हासिल करने उतरेगी मुंबई, सामने होगी दिल्ली की चुनौती, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

ipl-2025-mumbai-will-try-to-regain-their-form-delhi-will-be-the-challenge-eyes-will-be-on-these-players-dc-vs-mi-playing-11-dc-vs-mi-dream11-prediction-delhi-capitals-vs-mumbai-indians-playing-1

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 29वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है। यह मुकाबला रविवार यानी की आज 13 अप्रैल को दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात ये है कि ये दिल्ली का इस सीजन का पहला घरेलू मैच होगा। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में चल रही है और अब तक अपने चारों मैच जीतकर अजेय बनी हुई है।

Read Also: भद्रवाह के सुबर-नाग मंदिर में मनाई गई नाग बैसाखी, वसंत ऋतु के स्वागत का त्योहार

जबकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच मैच खेले है और अब तक केवल एक ही मैच में जीत हासिल की है।ऐसे में मुंबई की टीम की नजरें दिल्ली को उसके होम ग्राउंड में हराने पर होगी। यह मुकाबला रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम मौजूदा सीजन का पहला मैच होना है। इस मुकाबले में कई दिलचस्प खिलाड़ी आमने-सामने होंगे, लेकिन इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर।

हार्दिक पांड्या बनाम कुलदीप यादव

इस मैच की सबसे अहम भिड़ंत मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और दिल्ली के अनुभवी लेफ्ट-आर्म चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के बीच होगी। अब तक आईपीएल में कुलदीप ने हार्दिक को आउट तो नहीं किया है, लेकिन उन्होंने उन्हें खुलकर खेलने का मौका भी नहीं दिया। कुलदीप ने हार्दिक के खिलाफ 32 गेंदों में सिर्फ 42 रन दिए हैं। हालांकि, इस सीजन में हार्दिक जबरदस्त फॉर्म में हैं और स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 215.38 का है। ऐसे में कुलदीप के लिए मिडल ओवर्स में हार्दिक को रोकना एक बड़ी चुनौती होगी।

सूर्यकुमार यादव बनाम अक्षर पटेल

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव इस सीजन में टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। उनका अक्षर पटेल के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है—पिछले 10 आईपीएल मुकाबलों में उन्होंने अक्षर के खिलाफ 53 रन बनाए हैं और केवल एक बार आउट हुए हैं। हालांकि, अक्षर की लेफ्ट-आर्म स्पिन ने सूर्यकुमार की लय जरूर बिगाड़ी है, क्योंकि सूर्य कुमार यादव का अक्षर के खिलाफ स्ट्राइक रेट सिर्फ 86.88 का रहा है। ऐसे में अक्षर के लिए चुनौती ये होगी कि वे सूर्यकुमार को काबू में रखें। अगर सूर्यकुमार सेट हो गए, तो वो पल भर में मैच का रुख मुंबई के पक्ष में मोड़ सकते हैं।

के. एल. राहुल बनाम जसप्रीत बुमराह

दिल्ली की शुरुआत को मजबूत करने की जिम्मेदारी इस समय के. एल. राहुल पर है, जो शानदार फॉर्म में हैं।उन्होंने लगातार दो मैचों में 75 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनका सामना जबरदस्त तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से होगा। अब तक आईपीएल में दोनों की भिड़ंत में बुमराह ने राहुल को 13 बार में दो बार आउट कर चुके हैं, जबकि राहुल ने 146 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 125 का रहा है। इस सीजन में राहुल का तेज गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्राइक रेट 192.06 का रहा है। साफ है कि ये टक्कर मैच की सबसे रोमांचक भिड़ंतों में से एक हो सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *