BJP ने केंद्र और जम्मू कश्मीर के बीच रिश्तों को खत्म कर दिया- तारिगामी

Jammu News, Jammu News Today, Jammu News in Hindi, ज

Jammu News- सीपीआई (एम) के नेता एम. वाई. तारिगामी ने कहा कि बीजेपी ने केंद्र और जम्मू कश्मीर (Jammu News) के बीच रिश्तों की नींव को खत्म कर दिया है।तारिगामी ने  कहा कि जम्मू कश्मीर के मौजूदा राजनैतिक हालात, गुलाम नबी आजाद के अटलफ बुखारी के साथ गठबंधन और केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बारे में बात की

जम्मू कश्मीर में राजनैतिक हालात के सवाल पर तारिगामी ने कहा, “दुर्भाग्य से जम्मू कश्मीर हमेशा गोलीबारी के घेरे में रहा है, जिसकी वजह पाकिस्तान अपना दावा करता रहता है और हमारा देश भारत अपने दावे करता रहा है। लोगों में बेचैनी है। एक के बाद एक आने वाली सरकारें कश्मीर के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी हैं। खामियां रही हैं, लेकिन आज की सरकार ने केंद्र और जनता के बीच समझौते की नींव को ही खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।हमें हमेशा अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया है। अब उन्होंने धारा 370 को भी खत्म कर दिया।

Read also- आखिर कौन हैं वो लोग, जिनके पास हैं 8202 करोड़ रुपये के 2000 के नोट, RBI ने किया खुलासा

गुलाम नबी आजाद, अल्ताफ बुखारी और दूसरे दलों के बीच महागठबंधन पर टिप्पणी करते हुए तारिगामी ने कहा ने कहा कि वे किसके खिलाफ महागठबंधन बना रहे हैं? मैं इसका स्वागत करता अगर ये गठबंधन हमारे राज्य के दर्जे, हमारे अधिकारों और चिंताओं को उठाने के लिए होता। मौजूदा सरकार ने हमारे साथ जो किया उसकी मिसाल कश्मीर के इतिहास में नहीं है। मतभेदों को किनारे रखते हुए हमें कम से कम अपने लोगों के प्रति वफादार रहना चाहिए था। ये लोगों के अधिकारों की लड़ाई होनी चाहिए थी।उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश की सभी पांच लोकसभा सीटें जीतने के बीजेपी के दावे पर भी सवाल उठाया.जम्मू कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में मतदान होगा। नतीजे चार जून को आएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *