टाटा मोटर्स की बल्ले-बल्ले, TATA कर्व ईवी 17.49 लाख रुपए में हुई लॉन्च

Tata Curvv EV:

Tata Curvv EV: घरेलू वाहन मैन्यूफैक्चरिंग टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि वो इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड की दीर्घकालिक संभावनाओं को लेकर आश्वस्त है और इन वाहनों की बिक्री में आई हालिया गिरावट सिर्फ एक ‘अल्पकालिक’ मामला है।इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि वो चालू वित्त वर्ष में एक लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस दौरान कुछ नए वाहनों को भी पेश किया जाएगा।टाटा मोटर्स के यात्री वाहन और ईवी खंड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने यहां कंपनी की नई एसयूवी कर्व.ईवी की पेशकश के मौके पर पीटीआई वीडियो के साथ बातचीत में ये बात कही।

Read also-Bangladesh के हालात और शेख हसीना को लेकर पूर्व राजनयिक दिलीप सिन्हा ने दिया बड़ा बयान

चंद्रा ने कहा, ‘‘ईवी खंड व्यापक यात्री वाहन उद्योग का ऐसा हिस्सा है जहां मांग को लेकर तनाव देखा जा रहा है। मुझे लगता है कि ये अस्थाई मसला है।अच्छी बात ये है कि ईवी को लेकर मांग और बुकिंग अच्छी बनी हुई है।’’टाटा मोटर्स ने मझोले आकार की अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कर्व.ईवी को पेश किया। इस नई एसयूवी की कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है। ये नया मॉडल कंपनी के ईवी मॉडलों की सीरीज में नई कड़ी है।कंपनी की कुल बिक्री में ईवी खंड का योगदान करीब 12 प्रतिशत है। हालांकि, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में टाटा मोटर्स की ईवी इकाइयों की बिक्री धीमी पड़ी है।

Read Also: फर्जी दस्तावेजों के साथ बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, फेक आधार लेकर भारत में कर रहे थे प्रवेश

इस बारे में पूछे जाने पर चंद्रा ने कहा, ‘‘अत्यधिक उच्च आधार प्रभाव के अलावा व्यापक वाहन उद्योग के रुझान ने भी ईवी बिक्री पर असर डाला।’’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दो साल पहले ईवी चार्जिंग, कीमत या तय की जाने वाली दूरी से जुड़ी चिंताएं कहीं ज्यादा थीं। बिक्री में गिरावट एक अल्पकालिक समस्या है और इसे लेकर हमें अधिक फिक्रमंद नहीं होना चाहिए।’चंद्रा ने कहा कि टाटा मोटर्स चालू वित्त वर्ष में एक लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ नए मॉडल भी आने वाले हैं और त्योहारी मौसम भी आ रहा है। ऐसे में हम अब भी इस आंकड़ों पर टिके हुए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *