Jammu: गुलमर्ग में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे, व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद

Jammu:

Jammu: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में हुई ताजा बर्फबारी ने इस लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट का नजारा मनमोहक बना दिया है। दुनिया भर में मशहूर पर्यटन स्थल पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। जो भी इन्हें देखता है मंत्रमुग्ध हो जाता है। सैलानियों को सुहाना मौसम और शांत वातावरण बेहद भा रहा है। वे सर्दियों में छुट्टियां मनाने के लिए गुलमर्ग को आदर्श जगह मान रहे हैं। Jammu

Read also- Assam: कार्बी आंगलोंग में फिर भड़की हिंसा; दो लोगों की मौत, 45 घायल

सैलानी दूर-दूर तक बर्फ से ढके नजारों, गोंडोला की सवारी और बर्फ पर होने वाले खेलों का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं।सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी और ज्यादा फायदे की उम्मीद से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।जम्मू कश्मीर में रविवार से 40 दिनों तक सबसे कठोर सर्दियों का दौर, चिल्लई-कलां शुरू हो चुका है। पहले ही दिन बारिश और बर्फबारी हुई है, जिसे लोग शुभ मान रहे हैं। उन्हें आने वाले समय में भारी बर्फबारी की उम्मीद है। Jammu

Read also- कानपुर में दिखा तेज रफ्तार का कहर, चेकिंग के दौरान 3 पुलिसकर्मियों पर युवक ने चढ़ा दी कार

जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हाल में हुई भारी बर्फबारी के मद्देनजर बुधवार को इस केंद्र शासित प्रदेश के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई।अधिकारियों ने बताया कि डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन जिलों के लिए कम खतरे वाली हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों से 2,800 मीटर ऊपर हिमस्खलन होने की आशंका है। Jammu

लोगों से हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों से बचने और सरकार की ओर से जारी परामर्श का पालन करने को कहा गया है।जम्मू कश्मीर के ज्यादातर ऊपरी इलाकों में इस हफ्ते हल्की से भारी बर्फबारी हुई है। Jammu

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *