Jamshedpur: टाटा स्टील प्लांट में हुआ जोरदार बलास्ट, लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी

टाटा स्टील प्लांट में हुआ जोरदार बलास्ट, लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी | Totaltv,

रांची: झारखंड के जमशेदपुर के टाटा स्टील प्लांट में आज यानी शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब वहां विस्फोट होने के कारण प्लांट में भीषण आग लग गई है। प्लांट में आग लगने और गैस रिसाव होने के बाद कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हालांकि इस घटना में अभी तक 2 मजदूरों से घायल होने की खबर सामने आई है। धमाके के बाद से ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

आग बुझाने में जुटी दमकल की गाड़ियां

मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमशेदपुर के कोक प्लांट की बैटरी में विस्फोट होने के काऱण यह आग लगी है। हालांकि आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना आज यानी शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है। आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। वहीं घटनास्थल पर कई आला अधिकारी भी पहुंच चुके हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट

वहीं जमशेदपुर के कोक प्लांट में आग लगने की घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाई कर रही है। बता दें कि, बलास्ट में घायल मजदूरों को आनन-फानन में पास से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालात नाजुक बताई जा रही है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *