रंगों के पर्व पर रिश्ते हुए शर्मसार, पति ने पत्नी को 8 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

Jhajjar Crime News , Murder in haryana, husband wife, jhajjar crime news, murder in jhajjar, Jhajjar/Bahadurgarh Crime News in Hindi, Latest Jhajjar/Bahadurgarh in Hindi,

Jhajjar Crime News  : हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बिरधाना में होली के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आपसी विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान अंजलि पत्नी संजय,निवासी गांव बिरधाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अंजलि को आठ गोलियां मारीं,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।Jhajjar Crime News 

Read also- सोनीपत में CM नायब सिंह सैनी का धर्मार्थ गौशाला वार्षिक उत्सव में संबोधन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं. शुरु का जांच में सामने आया हैं कि पति – पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था. जिसके चलते अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी संजय के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह इसी वर्ष जनवरी महीने में जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाल रही हैJhajjar Crime News 

Read also- बई में फंसी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु भारत लौटीं, कहा- मैं सुरक्षित घर वापस आ गई हूं

इस मामले को लेकर एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट हो सके। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है और महिला के बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है।Jhajjar Crime News  Jhajjar Crime News 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *