Jhalawar Honour Killing: पिता ने की बेटी की हत्या,प्रेम विवाह से थी नाराजगी

Jhalawar,jhalawar police,Honour killing,honour killing case,Honour Killing case in Rajasthan

Jhalawar Honour Killing: राजस्थान के झालावाड़ में ऑनर किलिंग  (Jhalawar Honour Killing) का मामला सामने आया है। यहां प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने महिला को मार डाला। परिजन महिला को बैंक से उठाकर घर ले गए और मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र के शौरती गांव में एक विवाहिता को मौत के घाट उतार कर गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार किए गया. शौरती के श्मशान से पुलिस ने युवती का अधजला शव बरामद किया है. मृतका के पति से मिली शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है.पुलिस उसकी मौत में किसी साजिश की आशंका जताते हुए घटना की जांच कर रही है।

Read also- Hina Khan: कीमोथेरेपी से पहले ही हिना खान ने हटाए सिर के बाल, मां को दिया ये भावुक संदेश

झालावाड़ के जावर थाना क्षेत्र के शौरती गांव की रहने वाली युवती शिमला कुशवाहा पुत्री कजोडी लाल कुशवाहा ने उसके ही गांव के रहने वाले रवि भील पुत्र अमृत भील से प्रेम विवाह कर लिया था. दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद घर से भाग गए थे तथा पिछले 6 महीने से दोनों एक साथ बारां जिले में रह रहे थे.

Read also – Weather Update : दिल्ली -NCR में जमकर बरसेंगे बादल,इन राज्यों में IMD का अलर्ट जारी

1 दिन पहले युवती अपने पति के साथ बारां जिले के हरनावदा के सेंट्रल बैंक में पैसे निकालने आई थी,जहां पर युवती का पिता कजोड़ी लाल एवं उसके साथी मेघराज, मांगीलाल एवं एक महिला भी पहुंचे जिन्होंने के साथ मारपीट करते हुए युवती को अपने साथ जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाया और अपहरण करके ले गए.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *