भारतीय सेना ने ब्रिगेडियर उस्मान के बलिदान की याद में ‘झांगर दिवस’ मनाया

Jhangar Day: Indian Army celebrated 'Jhangar Day' in memory of the sacrifice of Brigadier Usman,

Jhangar Day: भारतीय सेना ने महावीर चक्र (एमवीसी) से सम्मानित ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के बलिदान की याद में “झांगर दिवस” मनाया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। शहीद ब्रिगेडियर को उस्मान “नौशेरा का शेर’’ के तौर याद किया जाता है। वे 1947-48 में जम्मू कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में दुश्मनों का मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे। उनके नेतृत्व में हुई झांगर की लड़ाई ने क्षेत्र की रक्षा करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Read Also: दिल्ली पुलिस की नई पहल, लगाई नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देनी वाली प्रदर्शनी

अधिकारियों ने बताया कि 80वीं इन्फेंट्री ब्रिगेड के कमांडर और बाल सैनिक श्री बसंत सिंह द्वारा झांगर में उस्मान स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ब्रिगेडियर उस्मान और देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि ‘उस्मान मेमोरियल’ वेबसाइट की शुरुआत की गई जो लोगों को बलिदान की विरासत से जोड़ती है।

Read Also: साहस से भरी है त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा-PM Modi

इसी के साथ सामुदायिक जनसंपर्क गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें चिकित्सा शिविर, वृक्षारोपण अभियान, नाटक कार्यक्रम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान प्रभावित हुए स्थानीय लोगों के लिए ‘अमेज़न इंडिया’ के सहयोग से राहत किट का वितरण शामिल था। कार्यक्रम का समापन युद्ध पुरस्कार विजेताओं के सम्मान और ग्रामीणों के साथ बातचीत के साथ हुआ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *