जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, एक जवान शहीद

Terroist Attack

जम्मू–कश्मीर में शनिवार और रविवार की देर रात हुए एनकाउंटर में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। देर रात श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए जबकि एक जवान शहीद हो गया।

 

पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नाके पर आतंकवादियों द्वारा गोलाबारी करने के बाद गोलाबारी शुरू हो गई। इस दौरान जम्मू–कश्मीर पुलिस के एक सहायक उप–निरीक्षक भी शहीद हो गए। मारे गए आतंकियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक आतंकी मोटर साइकिल पर सवार होकर आए थे और पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्‍त नाके पर तीन आतंकियों ने एक दम से फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भाग गए। फायरिंग के तुंरत बाद सुरक्षाबल एक्‍शन में आए और अतिरिक्त जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया इसमें घिरने के बाद आतंकवादियों ने फिर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए।

घाटी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच यह दूसरी मुठभेड़ थी। पुलवामा जिले के ज़दुरा इलाके में सुरक्षा बलों ने कल सुबह तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

 

जम्‍मू कश्‍मीर में लगातार आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। आतंकी ऐसा इसलिए कर रहे हैं जिससे बाकी जवानों पर इसका नेगेटिव असर हो लेकिन वहीं दूसरी ओर हमारे जवान लगातार आतंकियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं और इसी कारण आतंकियों का घाटी से सफाया होता जा रहा है। वहीं बॉर्डर पार घात लगाए बैठे आतंकियों को भी बॉर्डर पार कर देश में घुसपैठ करने का मौका नहीं मिल रहा है जिसके कारण भी उनका मनोबल गिरता जा रहा है और इसी कारण वो सुरक्षाबलों पर हमले कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *