PM मोदी बोले- राष्ट्रपति का अभिभाषण विकसित भारत की दिशा में भारत के बढ़ते कदम को दर्शाता है

PM Modi News:

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए दिया गया राष्ट्रपति का अभिभाषण विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में भारत के बढ़ते कदम को दिखाता है।उन्होंने ये भी कहा कि उनके संबोधन में एकता और दृढ़ संकल्प की भावना के साथ निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रोडमैप भी शामिल हैं।

Read also-Mahakumbh: महाकुंभ मेला भगदड़ मामले में न्यायिक आयोग जांच के लिए प्रयागराज पहुंचा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इस तीसरे कार्यकाल में तीन गुना ज्यादा गति से काम हो रहा है और अर्थव्यवस्था को ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ (नीतिगत पंगुता) जैसी परिस्थितियों से उबारने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई गई है।अभिभाषण पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, “संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति जी का आज का अभिभाषण विकसित भारत के निर्माण की दिशा में हमारे देश के बढ़ते कदम को दिखाता करता है। उन्होंने सभी क्षेत्रों में पहलों का जिक्र किया और साथ ही चहुंमुखी और सर्वांगीण विकास के महत्व को रेखांकित किया।”

Read also-आस्था की अनूठी मिसाल! रविदास जी के 648वें गुरुपूर्व पर साइकिल यात्रा के जरिए जालंधर से काशी पहुंचेंगे मलकीत सिंह

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके संबोधन में एक ऐसे भारत की कल्पना की गई है, जहां युवाओं को फलने-फूलने के बहुत मौैके मिले।उन्होंने कहा कि संबोधन में एकता और दृढ़ संकल्प की भावना के साथ निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ‘प्रेरक रोडमैप’ भी शामिल है।बजट सत्र की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने ये भी कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे कानूनों पर तेज गति से कदम बढ़ाया गया है।मुर्मू ने ये भी कहा कि भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को सरकार अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में पिछले दशक में देश की सामूहिक उपलब्धियों को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया गया और हमारी भावी आकांक्षाओं को भी शामिल किया गया।उन्होंने कहा, “संबोधन में आर्थिक सुधार, बुनियादी विकास, स्वास्थ्य सेवा में प्रगति, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रामीण विकास, उद्यमिता और अंतरिक्ष सहित कई चीजों का भी जिक्र है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *