कहानी सुनो गाकर हीरो बना पाकिस्तानी सिंगर, आखिर क्या है सिंगर की कहानी ?

Kahani Suno 2.0 Song by Kaifi Khalil, कहानी सुनो गाकर हीरो बना पाकिस्तानी...

अमन पांडेय : संगीत की दुनिया में तो एसे बहुत से लोग हुए जिनके मात्र एक गाने ने उनको नाम और दुनिया में पहचान दिलाया आज का दौर भी सोशल मीडिया का है तो हर कोई रातो रात वायरल हो ही जाता है।  कुछ एसा ही हुआ पाकिस्तानी सिंगर कैफी खलील के साथ इन दिनों सोशल मीडिया पर कहानी सुनो गाने का धूम मची हुई है, जिसे देखो वो इस गाने पर रील बना रहा, यकीन मानिए आप भी जब ये गाना सुनेंगे तो कहनी सुनो गाने के दिवाने बन जाएंगे।और इसे चाहकर भी इग्नोर नहीं कर पाएंगे।                                    Kahani Suno 2.0 Song by Kaifi Khalil

हमने कैफी खलील के बारे में थोड़ी रिसर्च करने का प्रयास किया तो पता चला कि 26 साल के कैफी खलील कराची, पाकिस्तान के रहने वाले हैं। उन्होंने 2015 में अपने यूटयूब चैनल की शुरुवात की थी। उस वक्त यूटयूब पर काम करना आसान होता था, लेकिन पहचान मिलना मुश्किल। कैफी का पहला गाना मनि तवे दोस्त पर बना था, जो कि काफी वायरल हुआ था। कैफी की आवाज लोगों को पसंद आई और उन्हों एक पहचान दी।

Read also: बाहुबली मुख्तार अंसारी की फैमिली का ठिकाना बनी तीन जेल

इसके बाद सिंगर ने ‘कहनी सुनो’ गाना गाया और इस गाने ने उन्हें पाकिस्तान का लोकल हीरो बना दिया. गाने की पॉपुलैरिटी ने कैफी की आवाज को कोक स्टूडियो तक तक पहुंचा दिया। फिर शुरुआत हुई एक नई कहानी की। कोक स्टूडियो के लिए कैफी ने ‘कना यारी’ गाया। इस गाने में उनकी मदद की ईवा बी और वहाब बुगती ने। कैफी खलील फिर शुरुआत हुई एक नई कहानी की। कोक स्टूडियो के लिए कैफी ने ‘कना यारी’ गाया। इस गाने में उनकी मदद की ईवा बी और वहाब बुगती ने। कैफी खलील का ‘कना यारी’ गाना इतना पॉपुलर हुआ कि जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी। वहीं अब वो ‘कहानी सुनो 2.0’ लेकर आए हैं, जो कि इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। गाने ने यूट्यूब 80 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। जल्द ही ये गाना 100 मिलियन व्यूज पूरे कर लेगा। यही नहीं, पाकिस्तानी शो ‘मुझे प्यार हुआ’ में भी ‘कहानी सुनो’ गाने का इस्तेमाल किया गया।

संघर्ष भरा कैफ का गाना
कैफी खलील को बचपन से ही गाने का शौक था। पर सिंगर बनना उनके लिए आसान नहीं था। बचपन में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया। पैसों की तंंगी की वजह से उनके बड़े भाई को पढ़ाई छोड़नी पड़ी। पर कैफी की जिद थी कि वो अपने सपने को पूरा करेंगे। कैफी ने छोटे-मोटे काम करके जिंदगी गुजारना शुरू किया। जो पैसे मिलते थे, उससे वो गाने के कैसेट जमा करते थे। धीरे-धीरे उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और वहां खुद से गाने एडिट करके पोस्ट करते थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Kahani Suno 2.0 Song by Kaifi Khalil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *