कानपुर कांड में आया ‘का बा का’ सीजन 2: माई बेटी के आग मा झोंकत यूपी सरकार बा.. वीडियो वायरल

Kanpur news, कानपुर कांड में आया 'का बा का' सीजन 2: माई बेटी के आग मा झोंकत.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में इन दिनों बुल्डोजर कार्रवाई के दौरान हुई मां बेटी की मौत से काफी हड़कंप मचा हुआ है। जिससे कानपुर ही नही बल्कि पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया। जिसमें सियासतबाजी भी दिखी। सपा ने सत्ताधारी पार्टी BJP को सीधा मौत की जिम्म्देदार ठहराया था। जिसमें सपा के साथ ही अन्य पार्टिया भी कूद गई। जिसके बाद से इस कानपुर के मामले ने पुरजोर तूल पकड़ लिया तो वहीं आज फिर यूपी में का बा से चर्चा में आने वाली लोक गायिका नेहा राठौर ने योगाी सरकार पर पहले फिल्मी अंदाज से निशाना साधते हुए नजर आई। भोजपुरी अंदाज में नेहा ने कानपुर की डीएम से लेकर शासन प्रशासन को लपेटा है।

नेहा राठौर ने एक वीडियो शेयर कर किया जिसमें देखा औऱ सुना जा सकता है कि वो कह रही है कि बुल्डोजर से दीक्षित परिवार को रौंदा जा रहा है। यूपी में का बा बाबा के डीएम तो बड़ी रंगबाज बा, कानपुर देहात में ले आई राम राज बा…बुल्डोजर से रौंदत दीक्षित का घर आज बा,, यही बाबा के बुलडोजर पर राज बा….  नेहा ने ऐसे ही भोजपुरी गाने में सवाल पर से कई सवाल कर दिए जो कानपुर में हुआ है बस यही यूपी में है। भोजपुरी की चर्चित गायिका नेहा सिंह राठौर के इस गाने ने फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रखा है। कानपुर अग्निकांड पर आधारित इस गाने को नेहा राठौर ने यूपी में का बा गाने का सीजन 2 बताया है

 

Read alsoजाने कौन हैं नील मोहन जिन्हें बनाया गया जिन्हें बनाया गया YouTube का CEO !

वहीं परिवार ने 50 लाख रुपये मुआवजा और घर के दो बेटों के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है. मामले में कानपुर पुलिस ने 11 नामजद लोगों के साथ कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।  इस मुकदमे में कानपुर देहात के मैथा तहसील के एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद लूंगा, थाना प्रभारी दिनेश गौतम और लेखपाल अशोक सिंह को मुख्य आरोपी बनाकर 307, 302 जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

 

Kanpur news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *