Karnataka: केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग मामलों में 3.43 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए और तस्करी के प्रयासों के संबंध में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। बेंगलुरू सीमा शुल्क अधिकारियों ने ये जानकारी दी।
विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि पहले मामले में अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक यात्री को रोका और उसके सामान में छिपाया गया 9.7 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ बरामद किया, जिसकी कीमत 3.39 करोड़ रुपये आंकी गई है। Karnataka
Read Also: पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शे में बैठी महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत
सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि उसी दिन एक अन्य मामले में उसने बैंकॉक से आ रहे एक यात्री को रोका और कैंडी के पैकेट में छिपाकर रखी गई 1.7 किलोग्राम हशीश/चरस जब्त की, जिसकी कीमत 4.25 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।
