उत्तराखंड के हल्द्वानी में युवक-युवती के शव मिले, हत्या की आशंका

Uttarakhand: Bodies of a young man and woman found in Haldwani, suspected murder

Uttarakhand: उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गुरुवार यानी आज 12 फरवरी को एक युवक और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंडी परिसर के गल्ला मंडी क्षेत्र में मिले इन शवों के सिर को पत्थर से कुचले जाने के निशान हैं और यह देखकर प्रथमदृष्टया लगता है कि उनकी हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक, युवक और युवती की उम्र करीब 24-25 साल है। शवों के बारे में सूचना मिलने के बाद हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक (नगर) मनोज कत्याल सहित अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।  Uttarakhand Uttarakhand

Read Also: बेंगलुरू हवाई अड्डे पर 3.43 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त

कत्याल ने कहा कि प्रथमदृष्टया युवक और युवती की पत्थरों से कुचल कर हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि शवों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है लेकिन मौके से मिले कुछ दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कत्याल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *