उडुपी में पाकिस्तान को पोत निर्माण संबंधी संवेदनशील डेटा लीक करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Karnataka: Two people arrested in Udupi for leaking sensitive shipbuilding data to Pakistan

Karnataka: जहाज निर्माण और पोत संबंधी विवरण के बारे में गोपनीय जानकारी व्हाट्सऐप के जरिए पाकिस्तान भेजने के आरोप में शुक्रवार यानी की आज 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। Karnataka

Read Also: ठाणे में लोकल ट्रेन में मराठी नहीं बोल पाया तो 5 लोगों ने मिलकर पीटा, छात्र ने की आत्महत्या

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी रोहित (29) और संतरी (37) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को उडुपी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि रोहित मालपे स्थित कोचीन शिपयार्ड में ‘इंसुलेटर’ के पद पर कार्यरत था, जबकि संतरी केरल के कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड में काम करता था।  Karnataka

Read Also: भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर, चेकअप के लिए गुवाहाटी से मुंबई होंगे रवाना

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, दोनों को जहाज निर्माण के विवरण, पोत संख्या और अन्य गोपनीय जानकारी सहित संवेदनशील डेटा व्हाट्सऐप संदेशों के माध्यम से सीधे पाकिस्तानी नंबरों पर साझा करते हुए पाया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान करकला के सहायक पुलिस अधीक्षक हर्ष प्रियंवदा के नेतृत्व में चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में जानकारी लीक होने की पुष्टि हुई है, जिससे भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे के लिए संभावित खतरों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *