Karnataka: केंद्रीय कारागार से कैदियों के वीडियो जारी करने के मामले में तीन अधिकारी निलंबित

Karnataka:

Karnataka: कर्नाटक के बेंगलुरू में परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार के अंदर विचाराधीन कैदियों द्वारा कथित तौर पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो जारी करने के संबंध में जेल के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक समाचार पोर्टल द्वारा जारी किए गए वीडियो में कैदियों ने पुलिस महानिदेशक (जेल) आलोक कुमार को कथित तौर पर निशाना बनाया।Karnataka:

अधिकारियों ने बताया कि वीडियो में कैदियों को मोबाइल फोन तक पहुंच के बारे में दावे करते, बेंगलुरू में होने वाले आगामी आईपीएल मैच के बारे में टिप्पणी करते और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा फोन उपलब्ध कराए जाने के आरोप लगाते हुए सुने गए।Karnataka:

Read also- Delhi: मन की बात कार्क्रम मे PM मोदी ने किया जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम का जिक्र, टी20 विश्व कप पर…

जेल विभाग ने अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाने के दावों का खंडन किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद जेल वार्डन निरंजन कामथ, हनुमनतप्पा हड़पड़ और शिवानंद कार्लाबट्टी को आलोक कुमार ने निलंबित कर दिया। आलोक कुमार ने पीटीआई वीडियो को बताया, ‘‘निरंजन कामथ, हनुमनतप्पा हड़पड़ और शिवानंद कार्लाबट्टी को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया जा रहा है।’’उन्होंने बताया कि उस जेलर के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जो वीडियो रिकॉर्डिंग के समय निगरानी ड्यूटी पर था।Karnataka:

Read also- Kashmir: जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

आरोपी के खिलाफ परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार थाने में शिकायत दर्ज की गई है।अधिकारी ने बताया कि 27 मार्च की रात और 28 मार्च की सुबह ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।उन्होंने कारागार के अंदर मोबाइल की उपलब्धता को लेकर चिंता जताई।कुमार ने बताया, ‘‘कारागार के कुछ हिस्सों में एयरटेल का सिग्नल मिल रहा है। हम उन्हें चेतावनी दे रहे हैं कि वे इस समस्या को ठीक करने के लिए उचित कदम उठाएं।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *