Haryana:हिसार में आयोजित कृषि मेला में मुख्यमंत्री का संबोधन।हिसार में आयोजित रबी कृषि मेला का उद्घाटन करते हुए हो रही है खुशी।यह मेला किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद करने का एक महत्वपूर्ण मंच। इस वर्ष कृषि मेले का थीम सतत कपास उत्पादन, फसल विविधीकरण एवं जल संसाधन सुरक्षा रखा गया है। कपास हरियाणा की महत्वपूर्ण नकदी फसलों में से एक।Haryana
कृषि विश्वविद्यालय और सिरसा स्थित कपास अनुसंधान केंद्र ने नई किस्मों, बेहतर बीज और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन में सराहनीय काम किया।हमें ऐसी कृषि तकनीक और ऐसी बीज किस्मों पर तेजी से काम करना होगा जो बदलते मौसम और कीटों का बेहतर मुकाबला कर सके।हमने ऐसे ही उपाय की जानकारी देने के लिए 257 कपास किसान खेत पाठशालाएँ की आयोजित।इनमें 7000 से अधिक किसानों को उत्तम प्रबंधन हेतु अधिक पैदावार लेने के लिए किया गया जागरूक।Haryana:
🔴 LIVE : रबी-2026- कृषि मेला (हिसार) https://t.co/wBDUpHEr3N
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) October 1, 2026
इसके अलावा 167 किसान मेलों में कम लागत से कपास उत्पादन करके अधिक मुनाफा कमाने के उपाय बताए गए।हमें ऐसी खेती की ओर बढ़ना होगा जिसमें कम पानी में अधिक और बेहतर उत्पादन हो। हमें दलहन, तिलहन और कम पानी से उगने वाली फसलों को अपनाना होगा।हमने ऐसी फसलों को बढ़ावा देने के लिए मेरा पानी मेरी विरासत योजना चलाई। इस योजना के तहत अब तक 1 लाख 59 हजार किसानों को 166 करोड़ 34 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी।
हमने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के शोधित पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने की 27 योजनाएं की तैयार।जल सुरक्षा के साथ-साथ मिट्टी की सेहत की रक्षा भी उतनी ही जरूरी।हमने किसानों के खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच करके एक करोड़ 6 लाख सॉइल हेल्थ कार्ड किए जारी।Haryana
प्रदेश में मिट्टी के नमूनों की जांच के लिए 17 नई मृदा एवं जल परीक्षण प्रयोगशालाएं की स्थापित। किसान की लागत कम करना, उत्पादन बढ़ाना और खेती का जोखिम घटाना हमारे अनुसंधान का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए।Haryana:
हमारी डबल इंजन सरकार किसानों के साथ बीज से बाजार तक है खड़ी।हमारी सरकार ने किसान हित में लिए अनेक ठोस निर्णय। पीएम कुसुम स्कीम के तहत सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को 75% दिया जाता है अनुदान।फसल अवशेषण प्रबंधन हेतु उपकरणों की खरीद पर अब तक 1017 करोड रुपए की सब्सिडी दी गई। पराली के उचित प्रबंधन और गांठ बना ने के लिए ₹1200 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि का प्रावधान।Haryana
हमने किसान हित में नकली बीज व कीट नाशकों पर रोक लगाने के लिए बनाया कानून।यह मेल केवल प्रदर्शनी देखने का अवसर नहीं बल्कि ज्ञान का खजाना।हम आने वाली पीढियों को ऐसी धरा सौंपे जो उपजाऊ भी हो और हरियाली से भी भरी हो।हमारे वैज्ञानिक का ज्ञान और हमारे युवाओं का नवाचार मिलकर कृषि के नए युग की करेंगे शुरुआत।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
