कर्नाटक में गहराया जल संकट, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार…बूंद-बूंद को तरसे लोग

Karnataka

Karnataka: कर्नाटक के कई हिस्सों में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इसी राज्य के चित्रदुर्ग में सूखा पड़ा है और पानी की भारी किल्लत है। मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र में पानी का संकट न सिर्फ लोगों को, बल्कि जानवरों को भी प्रभावित कर रहा है। यहां मंदिर के 300 से ज्यादा मवेशियों के लिए पिछले करीब तीन महीनों से चारे की कमी है। Karnataka:

Read Also: Parliament Protests: संसद में आज भी जारी रहा घमासान, सत्तापक्ष- विपक्ष ने आमने-सामने किया प्रदर्शन

देखभाल करने वाले लोगों का कहना है कि खाने और पानी की कमी के कारण कई मवेशी पहले ही मर चुके हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पानी और चारे के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है, लेकिन अब तक किए गए उपाय जानवरों की जरूरतें पूरी करने के लिए नाकाफी हैं।Karnataka:

Read Also:Himachal Pradesh: तिब्बत के मुद्दे पर शिमला में विरोध-प्रदर्शन, BJP ने समर्थन दिया

कुछ लोगों का ये भी कहना है कि वन विभाग के कड़े नियमों की वजह से वो मवेशियों को चराने के लिए जंगल नहीं ले जा पा रहे हैं।बहरहाल, हालात जो भी हों लेकिन मवेशियों की देखभाल करने वाले इन लोगों को तुरंत मदद की दरकार है।Karnataka:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *