Parliament Protests: संसद में आज भी जारी रहा घमासान, सत्तापक्ष- विपक्ष ने आमने-सामने किया प्रदर्शन

Parliament Protests

Parliament Protests: संसद के मानसून सत्र में आज भी घमासान जारी रहा।सत्तापक्ष- विपक्ष के जोरदार विरोध प्रदर्शन के बीच लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी। संसद के मानसून सत्र में आज भी दोनों सदनों में एक बार फिर हंगामा देखने को मिला।

सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वे दिल्ली और झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का बयान मांग रहे थे। वही सत्ता पक्ष की ओर से भी झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी से माफी की मांग की गई। Parliament Protests

Read Also: Ministry Of External Affairs: विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कूटनीतिक मुद्दों पर दिए जवाब

वही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों से सदन की मर्यादा बनाए रखने और प्रश्नकाल चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कल ही साफ किया था कि गृह मंत्री इस मुद्दे पर जवाब देने को तैयार हैं। प्लेकार्ड और बैनर लेकर वेल में आना संसदीय परंपरा के खिलाफ है। देश सदन में चर्चा और संवाद देखना चाहता है।

वही विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही रुकावट के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। वही राज्यसभा में भी यही हाल रहा। सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और गृह मंत्री के बयान की मांग की। नतीजतन राज्यसभा भी कई बार स्थगित हुई और फिर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। सरकार का पक्ष है कि वह चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष सिर्फ बयान मांगकर सदन नहीं चलने दे रहा। Parliament Protests

Read Also: Stock Market: कच्चे तेल के दाम में उछाल से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 388 अंक टूटा

इस बीच कुछ विधेयक भी पेश और पास किए जा रहे हैं, लेकिन प्रश्नकाल और शून्यकाल जैसे महत्वपूर्ण हिस्से लगातार बाधित हो रहे हैं। वही संसद परिसर के बाहर भी दोनों पक्षों के सांसद आमने सामने प्रदर्शन करते दिखे। विपक्ष छात्रों के मुद्दे और अन्य मांगों को लेकर आवाज उठा रहा है, जबकि सत्ताधारी पक्ष विपक्ष पर सदन बाधित करने और झारखंड छात्रों के मुद्दे की अनदेखी करने का आरोप लगा रहा है। बहरहाल संसद में यह गतिरोध जारी है और फिलहाल इसके टूटने के कोई आसार नही है। Parliament Protests

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *