अभिनेत्री राम्या ने किया उप-मुख्यमंत्री D. K. Shivakumar के बयान का समर्थन, बोल दी बड़ी बात

Actress Ramya News:

Actress Ramya News: अभिनेत्री राम्या ने रविवार को कन्नड़ अभिनेताओं पर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार की टिप्पणियों का समर्थन किया और कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं बोला।16वें बेंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन में कम मौजूदगी को लेकर शिवकुमार द्वारा कन्नड़ फिल्म उद्योग, खासकर अभिनेताओं की आलोचना पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Read also-किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 97वें दिन में प्रवेश कर गया

राम्या ने कहा, “डी. के. शिवकुमार सर ने जो कहा वो सच है। उन्होंने जो कहा उसमें कुछ भी गलत नहीं है। अभिनेता के रूप में, हमारी हमेशा जिम्मेदारी है। देखिए डॉ. राजकुमार ने हमारी कन्नड़ भाषा के लिए क्या किया। उन्होंने अतीत में कितना विरोध किया। सिनेमा और राजनीति के बीच जो सहयोग और समर्थन था, वो आज गायब है। वर्तमान में संरक्षण की कमी है। हां, अभिनेता के रूप में हमारा कर्तव्य है – अपनी भाषा, भूमि, संस्कृति और पानी के लिए खड़े होना, ये हमारी जिम्मेदारी है। शिवकुमार ने जो कहा उसमें कोई गलती नहीं है।

शनिवार को सभा को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने फिल्म उद्योग पर भी निशाना साधा कि जब वे विपक्ष में थे तब उन्होंने उनका और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का, खासकर मेकेदातु परियोजना के लिए उनके अभियान में साथ नहीं दिया। इस परियोजना का उद्देश्य बेंगलुरू और आसपास के इलाकों को पेयजल उपलब्ध कराना था।

Read also-दिल्ली के पर्यावरण को लेकर चिंतित सरकार को पर्यावरणविद् ने दी ये सलाह

शिवकुमार ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘आज के कार्यक्रम में प्रमुख चेहरों में से आप में से केवल दस लोग ही मौजूद हैं। ये सिद्धरमैया (मुख्यमंत्री) या डी. के. शिवकुमार का निजी कार्यक्रम नहीं है, न ही ये अभिनेता साधु कोकिला और किशोर का पारिवारिक समारोह है। ये एक उद्योग जगत का कार्यक्रम है। यदि अभिनेता, निर्देशक और निर्माता इसमें शामिल नहीं होंगे, तो और कौन आएगा?’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *