Crime News: रिया हत्याकांड में खौफनाक खुलासा, पत्नी की हत्या के बाद कुत्‍ते को खिलाने वाला था शव…फ्रिज में मिला सिर

Crime News

News Desk: असम के गुवाहाटी में 25 वर्षीय रिया तालुकदार गोस्वामी की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, रिया के पति रामानुज गोस्वामी पर उसकी हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की एक बेहद खौफनाक योजना के बारे में बताया। इसी दौरान कुत्ते को शव खिलाने की बात सामने आई, हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी तब्बू राम पेगु के मुताबिक, उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि वास्तव में शव के किसी हिस्से को कुत्ते को खिलाया गया था। पुलिस अब इस दावे समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।Crime News

Read Also: Crime News: चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, 4 अगस्त की घटना

घर में मिला खून, फ्रिज में रखा था सिर; धारदार हथियार भी बरामद
पुलिस के मुताबिक, रिया और रामानुज की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी और दोनों गुवाहाटी के एक अपार्टमेंट में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और घटना वाले दिन भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान रामानुज ने धारदार हथियार से रिया की हत्या कर दी। परिवार की ओर से दोनों से संपर्क नहीं हो पाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम को घर के भीतर खून के निशान और बिखरा हुआ सामान मिला। जांच के दौरान रिया का सिर धड़ से अलग मिला और उसे फ्रिज के अंदर पॉलीथीन में रखा गया था। पुलिस ने घटनास्थल से एक धारदार ‘दाओ’ भी बरामद किया है, जिसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है।Crime News

Read Also: Crime News: कानपुर के कैंट इलाके में युवती को परिजनों ने उतारा मौत के घाट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पत्नी के कथित संबंध पर शक बना हत्या की वजह, आरोपी के नशे की लत की भी जांच
जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि रामानुज अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक करता था। आरोपी ने कथित तौर पर उस व्यक्ति को रिया का ‘शुगर डैडी’ बताया और पुलिस के अनुसार

जेल से बाहर आने पर उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस इसी कथित रिश्ते को हत्या की संभावित वजह मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। इसके साथ ही आरोपी के नशे से जुड़े इतिहास की भी पड़ताल हो रही है। पुलिस के मुताबिक वह कई बार रिहैब सेंटर जा चुका है। मामले में CID, फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमें सबूत जुटा रही हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की पूरी वजह, वारदात के बाद शव के साथ क्या किया गया और कुत्ते को शव खिलाने की कथित योजना कितनी सच थी, इन सभी सवालों के जवाब तलाश रही है।Crime News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Crime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *