पानीपत की धरती से CM सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में 100 करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी

पानीपत में रविवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के तहत हरियाणा के लोगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाभान्वित किया है। साथ ही उन सभी लाभार्थियों को CM सैनी ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

Read Also: दिल्ली में हुई बारिश के बाद कैसा है मौसम का हाल ?-जानिए

पानीपत में रविवार को हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर CM सैनी ने जानकारी शेयर कर लिखा कि “आज पानीपत की ऐतिहासिक धरती से कई ऐसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को जमीन पर उतरने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसमें हरियाणा पूरे देश को राह दिखा रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत 83 हजार से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में एक क्लिक के माध्यम से 100 करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी।

प्रदेश के लगभग 20 लाख परिवार सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में हैं हरियाणा देशभर में सबसे ज्यादा बुजुर्गों को पेंशन देने वाला राज्य है और आज नए 75 हजार लोगों को पेंशन की शुरुआत हो रही है। वहीं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मरम्मत के लिए 2 हजार लोगों को पैसे सीधे खाते में दिए गए।ग्रामीण और शहरी दोनों ही गरीबों का अपना घर का सपना हरियाणा सरकार पूरा कर रही है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का ये कारवां डबल इंजन की सरकार में यूं ही अनवरत चलता रहेगा।”

कार्यक्रम के दौरान CM सैनी ने कहा जिस प्रकार से योजनाओं का लाभ समाज के गरीब,वंचित,पिछड़े वर्ग तक पहुंच रहा है और इन योजनाओं से जो सकारात्मक बदलाव लोगों के जीवन में आ रहें है वह मुझे व्यक्तिगत तौर पर भी प्रभावित करते हैं क्योंकि मैं आप लोगों के बीच से ही हूं। आज 65 हजार लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन जारी की गई है लेकिन मैं इसे सम्मान पेंशन योजना कहना चाहूंगा। साथ ही गरीब के सर के ऊपर छत देने के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 63 हजार परिवारों को मकान बनाकर उनकी चाबी देने का काम हमने किया है। 16 हजार मकान निर्माणाधीन हैं। शीघ्र ही उनकी चाबी गरीबों को देने का काम हमारी सरकार करेगी।

Read Also: रोहित शर्मा और विराट कोहली के T20 प्रारूप से संन्यास लेने पर गौतम गंभीर ने दी ये प्रतिक्रिया

इसके अलावा पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए CM सैनी ने कहा कि भाइयों मैं आप सबको आश्वस्त करना चाहता हूं हमारी सरकार गरीबों के हित की सरकार है, परंतु कुछ लोग गरीबों के बीच में झूठा और भ्रामक प्रचार कर उनको बरगलाने का काम करते हैं। इस बात को मैं आज सुनिश्चित करने आया हूं हमारी सरकार में कोई भी व्यक्ति ना बिचौलिया होगा, ना कोई कट करेगा, ना कोई कमीशन खाएगा, डायरेक्ट लाभ लाभार्थियों के खातों में जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना लेकर काम कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *