Kerlam: वायनाड में लगभग 150 छात्र हुए बीमार, दूषित पानी से संक्रमण का संदेह

Kerlam:

Kerlam: उत्तरी केरलम के वायनाड जिले के कोइलाडी में एक सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय के लगभग 150 छात्रों को पिछले तीन दिनों से बुखार और उल्टी की शिकायत है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये बच्चे ‘मार बेसेलियोस एडेड अपर प्राइमरी स्कूल’ के छात्र हैं और उनमें से 38 असहज महसूस कर रहे थे, जिन्हें बाथेरी तालुका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) ने कहा कि फिलहाल चिंता करने की कोई बात नहीं है और एहतियात के तौर पर स्कूल में एक सप्ताह की छुट्टी घोषित कर दी गई है।Kerlam

Read Also-POLITICS: दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

अधिकारी ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए बाथेरी तालुका अस्पताल में एक विशेष वार्ड बनाया गया है। जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि छात्रों के अलावा स्कूल के एक शिक्षक ने भी असहज महसूस होने की शिकायत की है। अस्पताल का दौरा करने वाले पंचायत अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की हालत संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों में एक जून से लक्षण दिखने शुरू हुए, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें दिक्कत किस वजह से हुई। चिकित्सकों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं।Kerlam

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *