Kerlam: सन्नी जोसेफ ने कहा ‘मंत्रिपद को लेकर बातचीत संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रही है’

Kerlam:

Kerlam:  कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने शनिवार को कहा कि नई सरकार में मंत्री पदों को लेकर चर्चा संतोषजनक तरीके से आगे बढ़ रही है। तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद सन्नी जोसेफ ने कहा, “सब कुछ ठीक है। कांग्रेस और यूडीएफ सहयोगियों के बीच मंत्री पदों को लेकर चर्चाएं अच्छी तरह आगे बढ़ रही हैं।”Kerlam

Read Also-दिल्ली MCD मेयर ने कहा- गाजीपुर साइट 2027 के आखिर तक साफ हो जाएगी

मुख्यमंत्री पद को लेकर वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर सन्नी जोसेफ ने कहा कि मामला सुलझ गया है। उन्होंने कहा,”सब कुछ सुलझ गया है।”उन्होंने आगे कहा, “सब कुछ सही तरीके से आगे बढ़ रहा है। हम पार्टी के अंदर और सहयोगियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।Kerlam

सही समय आने पर घोषणा की जाएगी।”ये पूछे जाने पर कि क्या तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे? सन्नी जोसेफ ने कहा कि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। बाद में, सन्नी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार वी.डी. सतीशन और यूडीएफ सहयोगियों से मिलने कैंटोनमेंट हाउस गए।Kerlam

Read Also-IPL 2026: पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री -‘CSK ने LSG से मिली हार से काफी कुछ सीखा होगा’

इससे पहले, सांसद एंटो एंटनी और कांग्रेस नेता जोसेफ वाझक्कन ने भी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। एंटनी ने कहा कि वेणुगोपाल केरल में कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उन्होंने यूडीएफ की जीत को “ऐतिहासिक” बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इससे पहले कभी भी इतनी बड़ी संख्या में जीत हासिल नहीं की थी। उन्होंने वेणुगोपाल के खिलाफ हो रही आलोचना को “मीडिया की मनगढ़ंत कहानी” करार दिया। जबकि वाझक्कन ने कहा कि चेन्निथला एक वरिष्ठ नेता हैं और वो अपनी भूमिका के बारे में खुद फैसला करेंगे, जिसमें कैबिनेट में शामिल होना भी शामिल है।Kerlam

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *