MP Crime News: MP पुलिस ने डिजिटल ठगी के गठजोड़ का किया भंडाफोड़ ,5 गिरफ्तार

Madhya Pradesh,katni,Fraud Loot in MP"

MP Crime News: मध्य प्रदेश पुलिस ने डिजिटल धोखाधड़ी के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि एक व्यापारी को दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा। उनके मुताबिक व्यापारी को डराने के लिए सीबीआई और केंद्रीय एजेंसियों के फर्जी लेटर दिखाकर दो करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया। एसपी के मुताबिक चार दिन बाद धोखाधड़ी का अहसास होने पर व्यापारी ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपित बिहार के नालंदा और उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले हैं। दूसरे राज्यों के लोग भी इसी धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। आगे कहा कि  आरोपित लेन-देन के लिए 40 खातों का इस्तेमाल करते थे, जिन्हें रोक दिया गया है।इस फर्जीवाड़े में बिनेंस जैसे प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया गया है और क्रिप्टोकरेंसी और डॉलर के जरिए पैसा डायवर्ट किया गया।

Read also- Uttar Pradesh: कांग्रेस समर्थकों ने अमेठी में लगाए रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर

पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा ने कहा कि ये हमारे यहां के एक व्यापारी है इनके साथ करीब दो करोड़ का रुपये का फ्रॉड उनको एक सीबीआई और सेंट्रल एजेंसी के इन्वॉलमेंट में दिखाते हुए फर्जी लेटर हेड से डराया गया और इनसे दो करोड़ रुपये का ट्रांसेक्शन हुआ। चार दिन बाद जब इन्हें रिएलाइस हुआ तो हम लोगों से संपर्क किया। इसमें तत्काल एफआईआर की गई। हमारी टीमों ने करीब पांच टीमों ने अलग-अलग दिशा में ट्रेवल करके पांच लोगों को इसमें नालंदा और मैनपुरी से गिरफ्तार किया है। इन्होंने नॉट ओनली ये वाला फ्रॉड इसमें कई तरीके के फ्रॉड इन्होंने अलग-अलग स्टेटस में किए हुए हैं जो हमें ट्रांजैक्शन से समझ में आ रहा
है।

Read also – Hyderabad: यूपीए सरकार ने मुंबई हमलों के बाद कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की- विदेश मंत्री एस. जयशंकर

इसमें कई तरह के खातों का, 40 खाते अभी होल्ड कराए गए हैं। इसके साथ ही बिनेंस जैसे एप्स ट्रेड जैसे प्लेटफॉर्म का भी यूज किया गया और इसमें क्रिप्टोकरेंसी और डॉलर के माध्यम से भी जो पैसा है उसको भी डायवर्ट किया गया।अभी विवेचना जारी है। पांचों को अरेस्ट किया गया है और सात दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है और भी इसमें जो लोग इन्वॉल्व हैं उनके लिए भी टीम भेजी जा रही है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *