BJP से इस्तीफा देकर बीरेंद्र सिंह ने की कांग्रेस में एंट्री, एक मंच पर दिखा हुड्डा और SRK गुट

BJP से इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय में एक ही मंच पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस मौके पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि देशभर में बदलाव की बयार बह रही है, गणतंत्र को बचाने की जरूरत है।

कांग्रेसी दल में पहुंचा बीरेंद्र सिंह का पूरा परिवार

BJP से इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज अपनी पत्नी और पूर्व विधायक प्रेमलता के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके बेटे और हिसार से मौजूदा सांसद रहे बृजेंद्र सिंह कुछ सप्ताह पहले ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे, इस तरह से उनका पूरा परिवार कांग्रेस में शामिल हो गया है।

चौधरी बीरेंद्र सिंह को कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान, वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव, किरण चौधरी, डॉ. नासिर हुसैन और पवन खेड़ा सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया।

Read Also: चिलचिलाती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, वीकेंड पर यहां होगी बर्फबारी -हिमाचल में लगा सैलानियों का तांता…

कांग्रेस पार्टी में बीरेन्द्र सिंह की वापसी का स्वागत करते हुए मुकुल वासनिक ने कहा कि बीरेंद्र सिंह BJP में शामिल होने के बावजूद हमेशा अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। मुकुल वासनिक ने कहा कि कांग्रेस से अलग हुए उन्हें कुछ ही समय हुआ था और यह उनके लिए घर वापसी है, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर बोलते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह की घर वापसी उनके और कांग्रेस पार्टी दोनों के लिए अच्छी बात है। हुड्डा ने बीरेंद्र सिंह को अपना भाई बताते हुए कहा कि इससे पार्टी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर बोलते हुए रणदीप सुरजेवाला ने बीरेंद्र सिंह के उस सैद्धांतिक रुख की सराहना की, जो उन्होंने किसी भी पार्टी में रहते हुए अपनाया। सुरजेवाला ने विशेष रूप से जिक्र किया कि किस तरह से चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने BJP पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर किसानों के आंदोलन के दौरान उनका साथ दिया।

कांग्रेस पार्टी में वापसी के इस मौके पर बोलते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में वापस आना उनके लिए सिर्फ घर वापसी नहीं बल्कि वैचारिक घर वापसी भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने 42 साल राजनीति में बिताए और इस दौरान उन्होंने सिर्फ कांग्रेस की सेवा की। हरियाणा के वरिष्ठ नेता और सर छोटू राम के पोते ने कहा कि देश भर में बदलाव की हवा बह रही है और जल्द ही इसके नतीजे सबके सामने होंगे।

Read Also: लोकसभा चुनाव से पहले रणदीप सुरजेवाला को झटका! हेमा मालिनी के खिलाफ बयानबाजी पर …EC का नोटिस

चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने आखिर में कहा कि देश में गणतंत्र, संविधान और संसदीय लोकतंत्र को बचाना बहुत जरूरी है और इसके लिए सभी समान विचारधारा वाले लोगों को एकजुट होना होगा। बहरहाल उनकी कांग्रेस में एंट्री के साथ ही हरियाणा कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता काफी लंबे अंतराल के बाद एक साथ मंच पर दिखे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *