सिद्धार्थ के साथ जल्द शादी रचाएंगी किआरा आडवानी, डेट का हुआ खुलासा

साल 2022 बॉलीवुड अभिनेताओं के लिए फिल्मों के मामले में जैसा रहा हो लेकिन पर्सनल लाइफ में 2022 ढेर सारी खुशियां दी हैं। वहीं कुछ के यहां किलकारियां गूंजी तो कुछ के यहां शहनाइयां बजी। वहीं अब साल 2023 में भी कुछ इस तरह की खबरें सुनने को मिलेगी। फिल्मी जगत में जिसका आपको बेसब्री से इंजतार था, वह खबर आ चुकी है। वह गुडन्यूज यह है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की डेट सामने आ चुकी है।

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की शादी को लेकर काफी लंबे समय से तरह-तरह की अफवाहें सामने सुनने को मिल रही थी। अफवाहें इतनी ही नहीं रुकी कुछ ने तो उनकी सेरेमनी की लिस्ट तक बता दी थी। अफवाहों के बाद में कपल ने क्लियर करके बताया था कि ऐसा कुछ भी नही है। जब शादी होगी तब खुद ही आप लोंगो को पता चल जाएगा।

 

Read more:- आधार कार्ड की प्रमाणिकता की जांच के लिए पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

नए साल में शादी करेंगे कियारा-सिद्धार्थ

अभिनेता सिद्धार्थ और अभिनेत्री कियारा आडवानी की शादी 6 फरवरी 2023 को होने वाली है। प्री वेडिंग फंक्शन्स 4 और 5 फरवरी को होंगे। प्री वेडिंग फंक्शन्स में परिवार के लोग और कुछ खास गेस्ट मौजूद होंगे। मेहंदी की रस्म, हल्दी की रस्म से लेकर संगीत का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि शादी राजस्थान के जैसलमेर पैलेस होटल में होगी और सुरक्षा व्यवस्था एकदम दुरुस्त होगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *