Kisan Andolan Tractor March : यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च- राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान

Read also-Gyanvapi Case: ज्ञानवापी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- तहखाने में जारी रहेगी पूजा, मुस्लिम पक्ष को झटका

 किसान संगठनों की माँगें…
1. सभी फसलों पर MSP पर खरीद की गारंटी बने ।
2.डाॅ स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से फसलों की कीमत तय हो ।
3. किसान- खेत मजदूरों का कर्जा माफ हो , पेंशन दी जाए।
4. भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए ।
5.लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दी जाए ।
6.मुक्त व्यापार समझौते  पर रोक लगाई जाए।
7.किसान आंदोलन में मृत किसानों के परिवारों को मुआवजा , सरकारी नौकरी मिले ।
8.नकली बीज, कीटनाशक दवाइयां व खाद वाली कंपनियों पर कड़ा कानून बनाया जाए।
9.मिर्च, हल्दी एवं अन्य मसालों के लिए राष्ट्रीय आयोग का गठन किया जाए।
10.संविधान की 5वीं सूची को लागू किया जाए।
11.बिजली संशोधन बिल 2020 को रद्द किया जाए।
12.मनरेगा में हर साल 200 दिन का काम, 700 रुपए दिहाड़ी हो।

क्या बोले राकेश टिकैत?

किसान संयुक्त मोर्चा ने कहा कि प्रदर्शन करने का अपनी ही तरीका है।दिल्ली की तरफ जाने वाले हाईवे खासकर डिवाइडर हाईवे पर ट्रैक्टर लगाए जाएगे। दिल्ली हरिद्वार रोड पर मुजफ्फरनगर,गाजियाबाद और मेरठ के लोग रहेगे। वहीं दिल्ली ,मुरादाबाद हाईवे पर अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद के लोग रहेंगे।किसान नेता ने कहा कि यह प्रोग्राम हम इसलिए कर रहे है ताकि किसानो के दिमाग से किसानों के मुद्दे न निकले।ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि किसान आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *