सीएम के बयान पर बोले गुरनाम सिंह चढूनी, कहा ” इसी तरह होगा रैली का विरोध “

हरियाणा ( रिपोर्ट- देवेंद्र शर्मा) :   रैली में स्टेज ओर हेलीपैड की तोड़फोड़ के बाद  जहां मुख्यमंत्री ने इसके लिए किसान नेता चढूनी को ज़िम्मेदार ठहराया है वही दूसरी ओर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने घटना की सारी ज़िम्मेदारी ली है। यही नही किसान नेता ने भविष्य के लिए भी चेतावनी जारी कर दी है कि जहाँ कही भी मुख्यमंत्री रैली करेंगे उनका इसी तरह विरोध होगा।भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने देर रात बयान जारी करते हुए कहा है मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली से पहले कैमला गांव में हुई तोड़फोड़  पर हमने करवाई की है।
गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ग्रह जिले के कैमला गांव में कल किसान महापंचायत का आयोजन होने वाला था जिसमे खट्टर साहब किसानों को तीन कृषि बिलो के फायदे बताने वाले थे लेकिन किसान के उग्र हुए प्रदर्शन ने ऐसा नही होने दिया।
किसान की उग्र भीड़ ने कार्यक्रम स्थल के टैंट उखाड़ दिए,हेलीपैड तोड़ दिया,वही खट्टर साहब कार्यक्रम स्थल के ऊपर हेलीकॉप्टर से चक्कर काटते रहे लेकिन आसमान से किसानों की भारी भीड़ देख वहां से खिसकने में ही भलाई समझी।

ALSO READ- कोरोना से मौतों के मामले में महाराष्ट्र विश्व का पहला प्रांत

 

वही कार्यक्रम में पहले पहुँचे नेताओ को भी पुलिस ने बड़ी मुश्किल से निकाला।इस सारी घटना का मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान नेता गुरनाम सिंह  चढूनी पर ठीकरा फोड़ा।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरनाम सिंह किसान को बहका रहे है और वो कांग्रेस और वामपंथियों के हाथों में खेल रहे है।
 दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपो की सारी जिम्मेदारी ली है।गुरनाम सिंह ने देर रात वीडियो जारी कर कहा है कि कैमला गांव में हुई सारी घटना हमने करवाई है।
साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भविष्य में भी मुख्यमंत्री कहीं कोई रैली करना चाहेंगे तो उनका इसी तरह का विरोध होगा।गुरनाम सिंह ने कहा कि खट्टर सरकार उनके साथ रैली करके उनका आंदोलन खराब करना चाहती है इसलिए उनका विरोध जारी रहेगा।गुरनाम सिंह ने कहा कि कैमला गांव में जो भी घटना हुई उसकी सारी जिम्मेदारी हमारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *