KKR-IPL 2026: केकेआर की बढ़ीं मुश्किलें ! हार के साथ कप्तान रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना

KKR-IPL 2026: KKR's troubles increase! Captain Rahane fined 1.2 million rupees for losing

KKR-IPL 2026: आईपीएल 2026 से जुड़ी बड़ी खबर- कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है, तो दूसरी तरफ अब कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लग गया है। KKR-IPL 2026

बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ये आईपीएल सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम अभी तक जीत का खाता भी नहीं खोल पाई है और मंगलवार 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली 32 रन की हार ने उसकी परेशानी और बढ़ा दी है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर को न सिर्फ हार का सामना करना पड़ा, बल्कि मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे की जेब भी ढीली हो गई।आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने धीमी ओवर गति के लिए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।

दरअसल, मैच के दौरान केकेआर की टीम तय समय सीमा के भीतर अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई। आईपीएल की आचार संहिता साफ कहती है कि हर टीम को एक पारी 90 मिनट में खत्म करनी होती है। इसमें दो टाइम आउट का वक्त भी शामिल होता है। लेकिन चेन्नई के खिलाफ मैच में केकेआर इस डेडलाइन से काफी पीछे रह गई। आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, इसलिए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।”

Read Also: Punjab News: फतेहगढ़ साहिब में बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल

KKR-IPL 2026- नियमों के मुताबिक, अगर कोई टीम सीजन में पहली बार धीमी ओवर गति की दोषी पाई जाती है तो कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना लगता है। दूसरी बार यहीं गलती दोहराने पर जुर्माना बढ़कर 24 लाख हो जाता है और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी 6 लाख या मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगता है। तीसरी बार ये गलती करने पर कप्तान पर 30 लाख का जुर्माना और एक मैच का बैन लग जाता है। केकेआर के लिए ये दोहरी मार है। टीम पहले ही अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। पांच मैच खेलने के बाद भी उसके खाते में एक भी जीत नहीं है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, हर विभाग में टीम संघर्ष करती दिख रही है। KKR-IPL 2026

चेन्नई के खिलाफ मैच में भी टीम 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 157 रन ही बना सकी। कप्तान रहाणे खुद भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए। अब केकेआर के सामने बड़ी चुनौती है। टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार 17 अप्रैल को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से है। गुजरात की टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है और अपने घर में उसे हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में देखना होगा कि क्या केकेआर हार का सिलसिला तोड़ पाती है या नहीं। साथ ही कप्तान रहाणे और टीम मैनेजमेंट को ओवर रेट का भी खास ध्यान रखना होगा, वरना आगे जुर्माना और सख्त हो सकता है। KKR-IPL 2026 KKR-IPL 2026

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *