Sports News: राष्ट्रमंडल खेल में भारत को लगा झटका, जूडोका तूलिका मान को नाडा ने किया सस्पेंड

Sports News:

Sports News: राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 की रजत पदक विजेता जूडोका तूलिका मान को पिछले 12 महीनों में तीन बार रहने के स्थान की जानकारी देने में नाकाम रहने के कारण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है जिससे उन्हें ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों से भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है।Sports News: 

Read Also- Bollywood: छात्र प्रदर्शन को मिला बॉलीवुड का समर्थन, अभिनेत्री दीया मिर्जा ने PM मोदी की प्रतिक्रिया पर उठाए सवाल

तूलिका ने 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 78 किग्रा से अधिक वजन वर्ग में रजत पदक जीता था और इस बार भी वह पदक की प्रबल दावेदार थीं।एक जूडो कोच ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘वे 12 महीनों के भीतर तीन बार रहने के स्थान की जानकारी देने में नाकाम रहीं और नाडा ने उन्हें नोटिस भेजा है। इसलिए उन्हें टीम से बाहर किया जाएगा।’’Sports News: 

Read Also-Business & Economy: इंडिगो को पहली तिमाही में 238 करोड़ रुपये का घाटा

गुरुवार को एक अन्य भारतीय जूडोका अरुण कुमार (73 किग्रा से कम वजन वर्ग में) को भी बाहर कर दिया गया क्योंकि वे प्रतियोगिता से बाहर लिए गए डोप टेस्ट में विफल पाए गए।भारतीय जूडो टीम अभी तक राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना नहीं हुई है क्योंकि उनकी प्रतियोगिताएं 31 जुलाई से शुरू होंगी। टीम के जूडो खिलाड़ियों को 27 जुलाई को रवाना होना है।’Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *