CM अरविंद केजरीवाल का तोहफा जानिए क्या है

Free Water Connection in Delhi News, CM अरविंद केजरीवाल का तोहफा जानिए.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने कमर कस ली है। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर सोमवार को एक हाई लेवल मीटिंग की। उन्होंने अधिकारियों से दिल्ली के हर घर में साफ पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा। इस बैठक में पानी के सोर्स का जायजा लिया गया. ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए एसटीपी पर बात हुई।

इसके साथ ही उत्तर और उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए पानी का नया इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट तैयार करने पर भी चर्चा की गयी। बैठक में दिल्ली के हर घर तक पानी का कनेक्शन देने पर भी बात हुई सीएम ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया। बता दें कि दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों में नए वाटर कनेक्शन लगाए जाएंगे। वहां कनेक्शन शुल्क नहीं देना होगा।

Read also:निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोनो पहले ही कर चुके थे शादी !

बता दें कि गर्मियों का मौसम आते ही दिल्ली में पानी की समस्या बढ़ जाती है। कई दिनों तक लोगों को बिना पानी के रहना पड़ता है और टैंकर से पानी की सप्लाई करनी पड़ती है. ऐसे में सरकार इसके लिए पहले से ही तैयारी में लगी है। दूसरे राज्यों से पानी की सप्लाई कम हो जाने की वजह से भी दिल्ली में जल संकट की स्थिति आ जाती है। गर्मियों में पानी की खपत बढ़ना भी इसके कमी की एक बड़ी वजह है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Free Water Connection in Delhi News
Free Water Connection in Delhi News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *