विश्व रोगी सुरक्षा दिवस: ‘Make It Right, Make It Safe’ जानें इस बार WHO ने क्यों दिया ये खास स्लोगन ?

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस

WHO:  जैसे-जैसे टेक्नॉलॉजी विकास की राह पर आगे बढ़ रही है, इससे बीमारियों के इलाज में भी बड़ी सहूलियत हुई है। प्राचीन काल में जिन गंभीर बीमारियों का इलाज संभव नहीं था या बड़ा मुश्किल भरा था, उनका इलाज अब मशीनों की मदद से बड़ी ही आसानी के साथ किया जा रहा है। ये विकास कई बार हमारे विनाश का रास्ता भी खोल देता है। कभी-कभी ये मशीन ही तबीयत को और अधिक बिगाड़ देती है। आपने कभी ना कभी सुना होगा कि किसी व्यक्ति की इलाज में गलती के दौरान तबीयत और अधिक खराब हो गई या फिर कोई दूसरी बीमारी के कारण हालत खराब हो गई। कई बार ये लापरवाही हमारी जान तक ले लेती है। मरीजों की सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

Read Also: Moon: हो जाइए तैयार, पृथ्वी पर होने वाली है एक और चांद की एंट्री! 

क्यों मनाया जाता है विश्व रोगी सुरक्षा दिवस ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को लेकर कई वैश्विक स्वास्थ्य अभियान चलाए हुए हैं। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस WHO द्वारा प्रायोजित उन 11 वैश्विक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है। जिसके पीछे का मुख्य मकसद रोगी की अच्छे से देखभाल करना और इलाज के दौरान कोई लापरवाही ना करने का लिए जागरूक करना है।

कब हुई विश्व स्वास्थ्य रोगी सुरक्षा दिवस की शुरुआत ?

इस दिन की शुरुआत WHO द्वारा मई 2019 में की गई थी। 72वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (72nd World Health Assembly) में WHO ने रोगी सुरक्षा पर वैश्विक कार्रवाई को अपनाया था।  इसे आधिकारिक तौर पर मई 2019 में मान्यता दी गई थी। उसके बाद 17 सितंबर को प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

Read Also: गणपति बप्पा मोरया, महाराष्ट्र में बप्पा को विदाई देने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

विश्व स्वास्थ्य रोगी सुरक्षा दिवस 2024 की थीम-

प्रत्येक वर्ष लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक करने के लिए अलग-अलग थीम रखी जाती है। इस वर्ष की थीम  Improving Diagnosis For Patient Safety है. जिसका अर्थ है कि रोगी सुरक्षा के लिए निदान में सुधार। लोगों को रोगी की सुरक्षा और उपचार के दौरान खास ध्यान देने के लिए जागरूक करता है। इस थीम के साथ ही इस बार का स्लोगन है Make It Right, Make It Safe. इसका अर्थ है इसे ठीक करें, इसे सुरक्षित बनाएं। इसका तात्पर्य है कि उपचार को सुरक्षित रखा जाएं तो रोगी के स्वास्थ्य में सुधार हो।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *