‘चक्का जाम’ की वजह से इंटरनेट सेवाएं बंद

नई दिल्लीः कृषि कानूनों को लेकर विरोध कर रहे किसानों ने आज को देशव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया गया है। इसी क्रम में दिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण है, वहीं, इसके अलावा सावधानी बरतते हुए यहां की इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, यहां स्थिति शांतिपूर्ण है, हालांकि, सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसी को भी विरोध स्थल की ओर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। 500 मीटर आगे बैरिकेड्स की दूसरी लाइन लगाई गई है।

सिंघु सीमा पर विरोध स्थल से 300 मीटर की दूरी पर अधिक बैरिकेड्स लगाए गए हैं। सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी को रोक दिया गया है। मीडिया कर्मियों को भी विरोध स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *