रायपुर एयरपोर्ट पर कोलकाता जा रहे इंडिगो विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बम की सूचना मिलने से मचा हड़कंप !

महाराष्ट्र के नागपुर से पश्चिम बंगाल के कोलकाता जा रहे इंडिगो विमान की छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान में बम की सूचना मिलने के बाद पायलट को बीच राह रायपुर में ही अचानक लैंड करना पड़ा। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते के साथ जांच टीम पूरे विमान की तलाशी ले रही है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं मगर घबराए हुए हैं।

Read Also: सिर्फ बाहर ही नहीं घर के अंदर का प्रदूषण भी आपकी सेहत के लिए बड़ा हानिकारक, रिसर्च में हुआ ये खुलासा !

आपको बता दें, रायपुर एयरपोर्ट पर अचानक से एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई है। बम की सूचना मिलने के बाद नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो विमान को बीच में ही रायपुर लैंड करना पड़ा है। बम की खबर मिलने से एयरपोर्ट पर अधिकारियों और यात्रियों में हड़कंप मच गया था। इस कारण से कुछ देर के लिए अन्य विमानों की उड़ान भी प्रभावित हुई है। फिलहाल बम निरोधक दस्ते के साथ जांच टीम पूरे विमान की तलाशी ले रही है। कई बार इससे पहले भी कई विमानों की बम की सूचना मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा चुकी है।

रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बम की धमकी के बाद नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयरपोर्ट पर विमान की जांच की जा रही है। जांच के बाद फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होगी। फिलहाल बम की सूचना किस स्रोत से मिली, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *