अगले हफ्ते संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM Modi, संचालन की तैयारी पर रहेगा फोकस

MP

Kolkata: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह कोलकाता में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन के पहले दिन थलसेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। सम्मेलन में, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के विभिन्न पहलुओं और भारत की सैन्य शक्ति को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है। Kolkata

Read Also: Player Of The Month: ICC के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित हुए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मोदी 15 से 17 सितंबर तक पश्चिम बंगाल की राजधानी में आयोजित होने वाले संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) का उद्घाटन करेंगे। सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारी चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि विचार-विमर्श के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर प्रमुखता से चर्चा होगी। इस साल के सम्मेलन का विषय ‘सुधारों का वर्ष – भविष्य के लिए परिवर्तन’ है।

सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) अजित डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव आर के सिंह भी उपस्थित रहेंगे। सीसीसी सर्वोच्च स्तर पर मंथन करने वाला सशस्त्र बलों का मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक साथ लाता है। तीनों सेनाओं और एकीकृत रक्षा स्टाफ के अधिकारियों के अलावा अन्य मंत्रालयों के सचिवों के भी सम्मेलन में उपस्थित रहने की संभावना है।    Kolkata

Read Also: राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने, 781 में से 391 सांसदों का समर्थन जरूरी

रक्षा मंत्रालय ने कहा, सीसीसी 2025, सुधार, परिवर्तन और बदलाव तथा परिचालन तैयारियों पर केंद्रित होगा। ये सभी बातें संस्थागत सुधारों, गहन एकीकरण और तकनीकी आधुनिकीकरण के प्रति सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। साथ ही बहु-क्षेत्रीय परिचालन तत्परता के उच्च स्तर को बनाए रखती हैं। मंत्रालय ने कहा कि विचार-विमर्श का उद्देश्य सशस्त्र बलों को और मजबूत करना होगा, जो लगातार जटिल होते भू-रणनीतिक परिदृश्य में निर्णायक हैं। मंत्रालय के बयान के अनुसार, सम्मेलन में समावेशी जुड़ाव की परंपरा को जारी रखते हुए सशस्त्र बलों के विभिन्न रैंकों के अधिकारियों और कर्मियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किये जाएंगे।  Kolkata

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *