भारत की कोनेरू हम्पी ने रचा इतिहास, दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज खिताब किया अपने नाम

Koneru humpy, india, 2024 fide womens world rapid champion, koneru humpy beat, irene sukandar, in new york, Sports News in Hindi, Other Sports News in Hindi, Other Sports Hindi News

Koneru humpy: भारत की कोनेरू हंपी ने रविवार को यहां इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर ऐतिहासिक दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप खिताब जीता। हंपी ने 2019 में जॉर्जिया में ये प्रतियोगिता जीती थी और भारत की नंबर एक महिला खिलाड़ी चीन की जू वेनजुन के बाद एक से अधिक बार ये खिताब जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं.Koneru humpy

Read also-सीमा सड़क संगठन ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ हटाकर रास्ते को किया साफ

इससे पहले डी. गुकेश हाल ही में सिंगापुर में क्लासिकल प्रारूप विश्व चैंपियनशिप में चीन के डिंग लिरेन को हराकर चैंपियन बने थे। सितंबर में भारत ने बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड में पहली बार ओपन और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। हम्पी ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया।37 वर्षीय हम्पी ने संभावित 11 में से 8.5 अंक के साथ टूर्नामेंट का अंत किया।

Read also- Sports: शतरंज चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर, भारत ने इंडोनेशिया को हराकर जीता खिताब

आपको बता दें कि हम्पी ने 2019 में जॉर्जिया के बटुमी में चैंपियनशिप जीतकर सफलता के शिखर पर पहुंची थीं। तब उन्होंने चीन की लेई टिंगजी को एक नर्वस-व्रैकिंग आर्मगेडन गेम में हराया था। जबकि पिछले साल (2023) वह उज्बेकिस्तान के समरकंद में इसी टूर्नामेंट में रजत पदक जीती थीं। वह  2023 में रूस की अनास्तासिया बोदनारुक के खिलाफ टाईब्रेक में खिताब से चूक गईं थीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *